Uttarakhand

नैनीताल से लौटते वक्त ब्रेक फेल… खाई में गिरा सैलानियों का वाहन, दो की मौत, 25 घायल

टेम्पो ट्रेवलर द्वारा मेरठ से आए पर्यटकों के साथ हुआ हादसा, एक घंटे तक चला रेस्क्यू, घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल, पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, ओवरलोडिंग को लेकर भी उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकियों की निगरानी पर सवाल दागे

योगेंद्र मलिक

हल्द्वानी, 18 जून 2026:

उत्तराखंड के कालाढूंगी मार्ग पर मेरठ के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ के ताला फैक्ट्री इलाके के इस्लामाबाद मोहल्ले के रहने वाले कुछ परिवार बुधवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। देर शाम सभी लोग टेंपो ट्रैवलर से वापस मेरठ लौट रहे थे। कालाढूंगी से करीब तीन किलोमीटर पहले एक मोड़ पर अचानक वाहन के ब्रेक जवाब दे गए। चालक नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:

हादसे में 32 वर्षीय नाजमीन पत्नी शाकिर और 55 वर्षीय फरद बेगम की मौत हो गई। पुलिस, स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायलों को बाहर निकालकर हल्द्वानी भेजा गया।

हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। इनमें आठ साल की सुहेमा, 11 साल की तस्वीब्या, एक साल की माहिरा, 15 साल की सोफिया, 22 साल की सना, 24 साल के आशिक, दो साल के साद समेत कई लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में बच्चों समेत 28 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनीताल और कालाढूंगी मार्ग पर कई पुलिस चौकियां होने के बावजूद वाहन को कहीं नहीं रोका गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : जनता के बीच पहुंची सरकार, अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button