Uttarakhand

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून में विरोध… पूर्व सैनिकों ने फूंका पुतला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर राजधानी में विरोध प्रदर्शन, पूर्व सैनिकों ने सेना पर दिए गए पुराने बयानों का हवाला देते हुए जताई नाराजगी, कनक चौक पर नारेबाजी कर पुतला दहन किया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 जून 2026:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राजधानी देहरादून में गुरुवार को कनक चौक पर जुटे पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने समय-समय पर अपने बयानों के जरिए भारतीय सेना और सैन्य नेतृत्व का अपमान किया है। उनका कहना था कि सेना प्रमुख को लेकर की गई टिप्पणियां और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवाल सैनिकों की भावनाओं को आहत करने वाले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सुरक्षा में जुटे जवानों और सेना के शौर्य पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों और नेताओं से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ बयान देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से सेना के सम्मान को लेकर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक देश और सेना की प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मुखर रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में जोहड़ी गांव पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र जैसे बिहार में भी होगी वोट चोरी...पर हम नहीं होने देंगे : राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button