Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : जीत से गदगद योगी… पीएम मोदी को दिया श्रेय, सपा पर साधा निशाना

लखनऊ, 23 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में सात पर मिली जीत से गदगद सीएम योगी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और विजय का श्रेय पीएम मोदी को दिया। उन्होंने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा भी दोहराया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक व अन्य नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। प्रेस वार्ता में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर लोगों को अटूट विश्वास है। उपचुनाव में मिली जीत उसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम सपा और इंडी की लूट और झूठ की राजनीति की समाप्ति की शुरुआत हैं। तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता के शॉर्टकट से सरकार बनाने का सपना देख रहे गठबंधन की ये पराजय है।

बोले… बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, ये देश की जनता ने माना

ये भी पढ़ें:

सीएम ने दोहराया… बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। ये देश की जनता ने माना है। सीएम ने कहा कि उपचुनाव के बारे में सपा ने मतदान के दिन से जो प्रलाप किया उस पर जनता ने जवाब दिया। कुंदरकी उसी का उदाहरण है। सपा सीसामाऊ के चुनाव को रद्द कराना चाहती थी। सिर्फ आठ हजार से जीत पाए हैं। करहल में सपा सिर्फ 14 हजार वोट से जीती है।

Advertisement

इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की है।

ये भी पढ़ें  लोदीपुर धाम को मिलेगी नई पहचान : 1.67 करोड़ से होगा श्री जम्भेश्वर मंदिर का कायाकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link