Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, घर के बाहर टहल रही थी वृद्धा

कोरबा, 23 नबंवर 2024

कोरबा के तनेरा गांव में अज्ञात बाइक की ठोकर से एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम कंचन कुंवर था। बताया जा रहा है,कि मृतका अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक के सवार ने तेज और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अज्ञात बाइक चलाक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। मृतका के मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें  'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' योजना हुई लॉन्च, सीएम योगी ने कहा- अब स्थानीय व्यंजन बनाएंगे वैश्विक पहचान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link