Maharashtra
“जीरो हुए विरोधी: महायुति की पीसी में अजित पवार का जवाब”

मुंबई,23 नवंबर 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज की, 227 सीटों पर कब्जा जमाकर महाविकास आघाड़ी को 50 सीटों पर सीमित कर दिया। अजित पवार ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि गलत बोलने वालों को जनता ने जवाब दिया है। सीएम शिंदे ने इसे महायुति सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जीत बताया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति खारिज कर, प्रधानमंत्री मोदी की एकता की सोच पर भरोसा जताया है। तीनों नेताओं ने जनता के विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लिया।






