Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश : खाने की रोटी बनी जानलेवा, कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोगों की तबीयत बिगड़ी, दो बेहोश

कटनी, 23 नबंवर 2024
कटनी जिले के ग्राम पंचायत बिलहरी कौड़ी थाना रीठी के एक ही परिवार के 13 लोगों ने नास्ते में कोदो की रोटी का नास्ता किया जिससे कुछ देर बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया पर समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी तब परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि 13 लोगों में से दो अभी भी बेहोश है। 6 बच्चे और 7 परिवार के लोग शामिल है जिसमे दो बच्चे आईसीयू में है और दो बच्चे अभी भी बेहोश है जिनका उपचार जारी है।






