Madhya Pradesh
“50 करोड़ बांटकर भी हारी बीजेपी: विजयपुर जीत पर जीतू पटवारी का बयान”

भोपाल,23 नवंबर 2024
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी के मंत्री रामनिवास रावत को 7,364 वोटों से हराया। कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और सत्य की जीत बताया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 50 करोड़ रुपये बांटकर भी हार का सामना किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए इस जीत को संविधान और पार्टी की निष्ठा का परिणाम बताया।






