Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला, न्याय के लिए धरने पर बैठी बेचारी

रायगढ़, 21 मार्च 2025

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां को घर से बेदखल कर दिया। यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला था, लेकिन बेटे ने अपनी मां को उसमें रहने नहीं दिया।

पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की थी, जिसके बाद अधिकारी ने मकान वापस दिलाने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके, प्रशासन के आदेश का पालन नहीं हुआ और महिला को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

न्याय न मिलने से आहत महिला अब धरने पर बैठ गई है। पीड़ित महिला का कहना है कि जब तक उसे उसका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक वह धरना खत्म नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:

यह मामला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़ें  भारत रक्षा क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास : अमेठी में दिसंबर से शुरू होगा मेक इन इंडिया 'शेर' का उत्पादन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button