ChhattisgarhCrime

गरीब महिला को पहले दिया गलत काम करने का ऑफर, मना करने पर की मारपीट,  सोशल मीडिया में वीडियो कर दिया वायरल

छत्तीसगढ़, 16 नबंवर 2024

महासमुंद जिले के तुमगांव थाने क्षेत्र में एक महिला को बुरी तरह पीटने और सार्वजनिक से बेइज्जत करने का वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पहले तो महिला के साथ गलत काम करने का ऑफर दिया महिला ने जब विरोध किया तो महिला के ऊपर सब्जी चोरी का आरोप लगाते हुए महिला के घर के बाड़ी से उठाकर अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर गरीब महिला के साथ बुरी तरह मार पीट कर वीडियो बनाया गया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायर भी कर दिया है।

गरीब महिला के साथ किए गए दूर व्यवहार की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरशोर हो रही है लेकिन कोई व्यक्ति गरीब महिला का साथ देने आगे नहीं आया। तीन दिन बाद महिला ने थाने पहुंच कर अपने साथ हुए घटना की जानकारी देकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने संतराम साहू, जय लाल साहू, सुशील साहू, मनीष साहू, चंदन साहू, हितेश साहू, हरिश साहू, रामकुवर साहू, प्रेम लाल साहू के खिलाफ 74, 75(2), 296, 115(2), 190, 191(2) के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : संभल में 30 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link