Uttar Pradesh

गोरखपुर में फिर होर्डिंग वार… जनता का भी मिला जनादेश, एक हैं तो सेफ हैं

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 नवंबर 2024:

यूपी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद गोरखपुर में फिर होर्डिंग वार शुरू हो गया है। शहर में लगाई गईं भाजपा की होर्डिंग पर लिखा गया है…जनता का भी मिला जनादेश, एक हैं तो सेफ हैं।

ये होर्डिंग भाजपा के युवा मोर्चा नेता अभय सिंह ने लगवाई हैं। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शहर में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’
लिखी होर्डिंग लगवाकर सियासी चर्चा बटोरी थी। इसके बाद सपा और कांग्रेस भी पोस्टर वार में कूद पड़ी थी। सपा के लोगों ने अखिलेश यादव के बयान ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे’ के जरिए पलटवार किया गया था। कांग्रेस की ओर से लगाई गई होर्डिंग पर लिखा था… न बंटेंगे न कटेंगे… हम एक हैं और एक रहेंगे और नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं मैं। इन होर्डिंग को नगर निगम ने हटवा दिया था। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद गोरखपुर में भाजपा की ओर से लगवाई गईं होर्डिंग ने फिर से राजनीतिक माहौल गरम कर दिया है।

ये भी पढ़ें  अलविदा की नमाज के बाद बाहर निकलते ही जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button