Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : खेत गई महिला पर बाघ ने किया हमला… ऐसे बची जान

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 4 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के मितौली इलाके में बाघ की चहलकदमी से लोग डरे हैं। शुक्रवार को खेत गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने महिला को बाघ के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ ने महिला को छोड़ा

ये भी पढ़ें:

यह हादसा मितौली क्षेत्र के गांव कारीबडेरी में हुई। ठाकुर प्रसाद की पत्नी रामबेटी (60) दोपहर मेंं गांव के दक्षिण कठिना नदी किनारे खेत में बकरी चराने गई थीं। पास के गन्ने के खेत से निकले एक बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। इस पर रामबेटी ने शोर मचाया तो पास के खेतों में काम कर रहे लक्ष्मन व अन्य लोग दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ ने महिला को छोड़ा और खेत में चला गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी मितौली पहुंचाया गया।

Advertisement

वन विभाग की टीम कर रही छानबीन

ग्रामीणों से बाघ के हमले की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका। वन दरोगा माया प्रकाश, रोहित श्रीवास्तव आदि ने ग्रामीणों को समूह में रहकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है। वन क्षेत्राधिकारी मोहमदी नरेशपाल सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें  बिहार में SSC एमटीएस परीक्षा के दौरान धांधली के आरोप में 35 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link