Entertainment

Govinda Affair : सुनीता के दर्द पर बोलीं दिव्या खोसला, गोविंदा को लेकर कहा- ये हरकत एक ‘कायर आदमी’ की

Govinda Sunita Ahuja Controversy : दिव्या ने सुनीता आहूजा के सपोर्ट में शेयर किया लंबा नोट, गोविंदा पर कथित अफेयर को लेकर उठाए सवाल, पत्नी के त्याग और संघर्ष का किया जिक्र, बोलीं- आने वाली जनरेशन को हम क्या सिखा रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 29 सितंबर 2026:

Bollywood News : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। सुनीता के सपोर्ट में एक्ट्रेस दिव्या खोसला भी सामने आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर कर गोविंदा को लेकर कई सवाल उठाए। सुनीता ने भी दिव्या की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

गोविंदा के कथित अफेयर पर सवाल

गोविंदा का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर को लेकर चर्चा में है। सुनीता आहूजा भी इस मामले को लेकर गोविंदा पर लगातार निशाना साध रही हैं। हाल में उन्होंने Gen-Z से भी अपने समर्थन में सामने आने की अपील की थी। दिव्या ने अपने नोट में इसी पूरे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला समाज के सामने मदद मांग रही है।

‘सुनीता ने आपको अपना सब कुछ दिया’

दिव्या ने गोविंदा को सीनियर और सम्मानित एक्टर बताते हुए सुनीता के साथ उनके रिश्ते पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक महिला के तौर पर सुनीता ने गोविंदा को अपना सब कुछ दिया, उनके प्रति वफादार रहीं और बच्चों की देखभाल की। दिव्या ने यह भी लिखा कि सुनीता ने अपना करियर नहीं बनाया और गोविंदा की सफलता के पीछे उनका भी योगदान रहा।

‘हर दूसरे दिन गर्लफ्रेंड के साथ क्यों दिख रहे’

दिव्या ने सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरों और चर्चाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि कोई भी व्यक्ति किसी के निजी मामले में दखल नहीं देना चाहता, लेकिन अगर गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ बार-बार सार्वजनिक तौर पर नजर आ रहे हैं तो इस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने पूछा कि आखिर हम आने वाली जनरेशन को क्या सिखा रहे हैं।
govinda-sunita-ahuja-controversy-divya-khossla-supports-sunita-2

‘कायर आदमी की निचली हरकत’

दिव्या ने गोविंदा को नसीहत देते हुए कहा कि अगर किसी का अफेयर है तो उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं लाना चाहिए, खासकर धार्मिक जगहों पर उसका दिखावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि अपनी पत्नी को कातिल ठहराने की साजिश रचना किसी कायर आदमी की निचली हरकत हो सकती है।

सुनीता के त्याग का किया जिक्र

दिव्या ने सुनीता की मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस इंसान के लिए सुनीता ने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, आज उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। दिव्या ने सुनीता के दर्द को समझने की बात कहते हुए उनके प्रति दुख जताया।

‘मेरी नजर में अपनी इज्जत खो चुके हैं’

अपने नोट के आखिर में दिव्या ने गोविंदा को लीजेंड बताते हुए उनसे अपनी इज्जत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोविंदा नई जनरेशन के लिए एक मिसाल हैं, लेकिन मौजूदा विवाद के बीच दिव्या ने लिखा कि उनकी नजर में गोविंदा अपनी इज्जत खो चुके हैं।

ये भी पढ़ें  फिल्म 'फतह' की सफलता की कामना के लिए बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे एक्टर सोनू सूद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link