Uttarakhand

हरियाणा के लिए उत्तराखंड के युवा रवाना : धामी ने किया संवाद, बोले- विकास मॉडल को समझें, अपनी संस्कृति भी करें साझा

सीएम से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में की मुलाकात, कहा- वहां की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को जानें, देश की विविधता को समझने का यह प्रभारी माध्यम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के युवा अब दूसरे राज्यों की संस्कृति और विकास मॉडल को करीब से जानने के साथ ही वहां की बेहतर कार्यप्रणालियों से कुछ नया सीखेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद किया‌। इसके बाद उनकी गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान देश की विविधता को समझने और अच्छे प्रयोगों को साझा करने का प्रभावी माध्यम है। सीएम ने युवाओं से हरियाणा की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने को कहा।
uttarakhand-youth-leave-for-haryana-cm-pushkar-dhami-flags-off (2)

धामी ने स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभव हासिल करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाने वाले युवा उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में वहां की संस्कृति और पर्यटन की जानकारी भी साझा करें। चारधाम के साथ आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन पर्यटन और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से दूसरे राज्यों के युवाओं को अवगत कराने पर जोर दिया गया। सीएम ने कहा कि होम-स्टे, स्थानीय उत्पाद, मिलेट्स और हस्तशिल्प के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की जानकारी भी देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाई जानी चाहिए। इससे उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नए बाजारों से जोड़ने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महज भ्रमण तक सीमित नहीं रहने चाहिए। इनका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद, अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान होना चाहिए, ताकि दूसरे राज्यों में हो रहे अच्छे कार्यों से सीख लेकर उन्हें उत्तराखंड के संदर्भ में उपयोगी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने में भी ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें  पॉवर ट्रांसमिशन के कामकाज की समीक्षा, धामी ने कहा...डिस्ट्रिब्यूशन लॉस कम करें, बिजली चोरी रोकें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link