Uttarakhand

छात्रसंघ चुनाव : ABVP का दबदबा कायम, डीएवी में नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा

उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह जीते, अन्य महाविद्यालयों में भी लहराया परचम, मतदान व मतगणना के दौरान हुआ जमकर हंगामा, केवल डीबीएस कॉलेज में एनएसयूआई को मिली जीत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में मिशन 2027 का ट्रेलर माने जाने वाले छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर एबीवीपी ने अपना दबदबा बनाए रखा। प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में शानदार जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया। डीएवी में कड़े मुकाबले में एबीवीपी के नवदीप राणा ने एनएसयूआई प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को 94 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। केवल डीबीएस में एनएसयूआई के अभिनव कफलिया ने एबीवीपी को मात दी। वहीं, मतदान व मतगणना के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ।

डीएवी पीजी कालेज में अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा को 1759, सौरभ सेमवाल को 1665, अमित सिंह को 9980 व तान्या को 36 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह को 2388 व हर्ष रावल को 1603 वोट मिले। सचिव पद पर नीलांश को 2355 व दीपक राणा को 1953 वोट मिले। सह सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर को 892, अनुष्का नौटियाल को 586, आंचल रावत को 539, अंशिका को 491, कनिष्का श्रीवास्तव को 172, कल्पना नेगी को 504, कोमल प्रजापति को 105, पलक रानी को 94, रिमझिम को 125 और सलोनी चौहान को 201 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि भट्ट को 1507, अनुष्का को 1084, तनिष्का सेमवाल को 701, दीक्षिता मैंदोला को 519, महक अंसारी को 209 व माही मंजकुमाई को 103 व़ोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अनुज डोभाल को 1247, नितिन बिष्ट को 1082, मयंक कुमार को 641 व समर्थ को 1089 को वोट मिले।

ये भी पढ़ें:

dehradun-dav-college-student-union-election-results-abvp-navdeep-rana-win (2)

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार को 388 व स्मिता को 113 वोट मिले। महासचिव पद पर रोहित रावत को 394 व संदेश वर्मा को 97 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना पाल को 384 व तलत जौहरा को 83 वोट मिले। एसजीआरआर में उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भट्ट, सह सचिव पद पर महक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर राणा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आयुषी पैन्यूली को 268 व प्राची को 215 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कुमारी भिलवाना को 263 व मोनिका को 208 वोट मिले। महासचिव पद पर कृति को 268 व प्रीति को 199 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर रेनू थापा को 266 व संजना को 204 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर परीना को 263 व सलोनी को 204 वोट मिले।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता अध्यक्ष पद पर सचिन सिंह को 432, अभिषेक पाल को 156, सचिन जोशी को 9 और अभिषेक जोशी को आठ वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर दिव्यांग रोहिला को 415 व सोनिया बहुगुणा को 183 वोट मिले। सह सचिव पद पर निधि को 408 व रजिया बिष्ट को 189 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर खुशी नेगी निर्विरोध चुनी गईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नैन्सी रावत को 415 व शशांक को 193 वोट मिले।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, हरसंभव सहयोग का आश्वासन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link