Uttar Pradesh
मेरठ : वकीलों ने किया प्रदर्शन, रजिस्ट्री दफ्तर में डाला ताला

अनमोल शर्मा
मेरठ, 25 नवंबर 2024:
यूपी की गाजियाबाद कोर्ट में गत दिनों वकीलों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को मेरठ जिले की मवाना तहसील में वकीलों ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने मवाना के रजिस्ट्री कार्यालय में ताला डाल दिया। इससे रजिस्ट्री का काम ठप हो गया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने एसडीएम मवाना को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। वकीलों की मांग है कि गाजियाबाद के जिला जज को बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।






