Barabanki City

Barabanki News :105 गुम मोबाइल तलाश लाई Police की ट्रैकिंग, 21 लाख के फोन लौटाए

CEIR Portal की मदद से सर्विलांस सेल और थाना स्तर की टीमों ने 105 मोबाइल फोन किए बरामद, पुलिस लाइन में असली मालिकों को सौंपे फोन, 10 महीने में करीब सवा दो करोड़ के 1061 मोबाइल हुए बरामद

संदीप पटेल

बाराबंकी, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में पुलिस की तकनीकी टीमों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR Portal के जरिए ट्रैकिंग करते हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।

CEIR Portal से 105 मोबाइल किए ट्रेस

मोबाइल फोन गुम होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बाराबंकी पुलिस ने इनके रिकवरी के लिए अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और सभी थानों की टीमों ने शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई। इसके बाद CEIR यानी Central Equipment Identity Register Portal की मदद से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग की गई। इस प्रक्रिया के जरिए पुलिस टीमों ने 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें:

मालिकों को वापस मिले खोए फोन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने राहत जताई। मोबाइल के साथ उसमें मौजूद जरूरी Data भी वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।

Advertisement

10 महीने में 1061 से ज्यादा मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक Mobile Recovery Team ने पिछले 10 महीने में 1061 से ज्यादा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 12 लाख रुपये बताई गई है। बरामद फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।
barabanki-news-police-recover-105-lost-mobile-phones-ceir-portal (2)

मोबाइल गुम हो तो CEIR पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से कहा है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर बिना देर किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही CEIR Portal पर ऑनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज की जा सकती है। इस पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक करने में मदद मिलती है।

साइबर ठगी से बचाव की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल स्वामियों को Cyber Fraud से बचने के तरीके भी बताए गए। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 Cyber Helpline पर शिकायत करने और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें  नीरज जैन सुसाइड केस: नामजद आरोपी को कोर्ट से झटका...अग्रिम जमानत देने से इंकार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link