Rajasthan

कोटा के शातिर अफसर ने लंच के दौरान बाथरूम में किया ‘खेल’, ACB ने खोली होशियारी

कोटा,26 नवंबर 2024

कोटा विकास प्राधिकरण के पटवारी रॉकी अरोड़ा को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूखंड का पट्टा बनाने के लिए ₹18,000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से ₹15,000 पहले ही ले चुका था और ₹3,000 आज लंच के समय कोटा विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग के बाथरूम में रिश्वत के तौर पर प्राप्त किए। एसीबी टीम ने पहले से ट्रैप बिछा रखा था, जैसे ही परिवादी ने इशारा किया, पटवारी को पकड़ा गया। आरोपी ने रिश्वत की डिमांड लगातार की थी, जिसके बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी, जिसे सत्यापित कर कार्रवाई की गई। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन में यह ऑपरेशन चलाया गया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  राजस्थान के भरतपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link