Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को देख फिसले टीआई साहब, मोबाइल पर बार-बार करने लगे मैसेज

खंडवा, 27 नबंवर 2024

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के हरसूद में एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। वहां मौजूद पुलिस टीआई उस पर डोरे डालने लगे और पति को छोड़ खुद के साथ रहने का दबाव बनाने लगे।  बता दें कि पति-पत्नी के बीच विवाद की शिकायत थाने में करना महिला के लिए परेशानी की वजह बन गई। पीड़िता की मनोस्थिति और परेशानी का लाभ उठाते हुए हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी ने ही महिला पर डोरे डालना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि टीआई उसके मोबाइल पर बार-बार मैसेज कर उनके साथ रहने का दबाव बनाकर परेशान करने लगे। विरोध करने पर धमकाया गया। टीआई की करतूतों से परेशान होकर महिला ने बुधवार देर शाम परिजनों के साथ खंडवा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हरसूद टीआई कोरी को लाइन अटैच कर मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : अंधे मोड़ में बाइक समेत कुएं में गिरने से 4 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link