ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : शिक्षक बने हैवान, प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और उप वन क्षेत्रपाल ने मिलकर, 11वीं कक्षा की छात्रा का किया गैंगरेप

मनेंद्रगढ़, 27 नबंवर 2024 

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में 11वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले स्कूल के प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुये तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही घटना में शामिल उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को भी निलंबित किया गया है।

चारों आरोपियों ने शासकीय हाईस्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने घटना के दौरान पीड़िता छात्रा का वीडियो भी बनाया था और इसी वीडियो के आधार पर उसे बार बार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर पीड़िता छात्रा को स्कूल से निकाल देने और जान से मार देने की धमकी भी दिये थे। आरोपियों की हरकतों से सहमी छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये तीनों शिक्षक और वनकर्मी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगी की कार्रवाई की जा रही हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला 

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। शासकीय हाई स्कूल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप की घटना को जनकपुर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने और स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। आरोपियों की शर्मनाक करतूत के बाद पीड़िता छात्र इतनी ज्यादा सहम गई थी कि इसकी शिकायत किसी से नहीं की थी। फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने जनकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने मामले में स्कूल में पदस्थ प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार और वनकर्मी को बीते मंगलवार 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया। वहीँ, इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं डरी सहमी है।

ये भी पढ़ें  छात्रावास की अव्यवस्था देख प्रभारी सचिव ने जताई नाराजगी,एसडीएम तहसीलदार को निरीक्षण के दिए निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link