Prayagraj

Prayagraj News : फोन आने पर घर से निकले किशोर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, तीन दोस्त हिरासत में

झूंसी क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस की पूछताछ में दोस्तों से 15 हजार रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आई, एक युवती को लेकर भी चल रही थी तनातनी, धारदार हथियारों से किये गए कई वार, CDR खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में 17 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। झूंसी के कोहना बस्ती निवासी शांतनु दुबे सोमवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गंगा कछार में मनसेता नाले के पास झाड़ियों में मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इस मामले में उसके ही तीन दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।

रात में घर से निकला था शांतनु

कोहना निवासी दीपक दुबे का बेटा शांतनु दुबे सोमवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर परिजन और परिचित आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गंगा कछार की झाड़ियों में पड़ा मिला शव

मंगलवार सुबह गंगा किनारे मनसेता नाले के पास झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पर चोट के निशान मिले। शुरुआती जांच में सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान शांतनु के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने से पहले शांतनु के पास किसी का फोन भी आया था। पुलिस इस कॉल से जुड़े पहलू की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

prayagraj-news-17-year-old-boy-murdered-three-friends-detained (2)

Advertisement

15 हजार रुपये के विवाद पर जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में शांतनु के दो दोस्तों से 15 हजार रुपये को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शांतनु ने इस विवाद का जिक्र घरवालों से भी किया था। इसके अलावा एक युवती को लेकर भी उसके दोस्तों के बीच तनातनी की बात सामने आई है।

तीन दोस्तों से हिरासत में पूछताछ

पुलिस ने शांतनु के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में यह भी सामने आया है कि शांतनु इन्हीं दोस्तों के साथ रहता था। पुलिस घटना वाली रात संदिग्धों की लोकेशन की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल की CDR भी निकलवाई जा रही है। इसके अलावा उस युवती के बारे में भी पता किया जा रहा है जिसको लेकर आपस मे तनाव था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, तीन टीमें खुलासे में लगीं

शव मिलने की जानकारी पाकर आसपास लोगों का मजमा लगा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। DCP सिटी सागर जैन ने बताया कि घटना के खुलासे के तीन टीमें लगाईं गईं हैं। शुरुआती जांच में सिर पर शार्प ऑब्जेक्ट से चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़ी बाकी बातें साफ होंगी।

ये भी पढ़ें  संगम में विलीन हुईं पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई, बेटे व पौत्र ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link