Prayagraj

MLA पूजा पाल से Cyber फ्रॉड, 24 दिन तक खाते से उड़ती रही रकम, IPhone हैक होने का शक

Prayagraj News : कौशांबी की चायल विधानसभा से विधायक हैं पूजा पाल, 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से करीब 1.55 लाख रुपये निकले, मोबाइल में मौजूद निजी डेटा के गलत इस्तेमाल की भी आशंका जताई, प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर

प्रयागराज, 19 सितंबर 2026:

यूपी के कौशांबी जिले में चायल से विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच PhonePe के जरिए लगातार रकम कटती रही। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तहरीर देकर साइबर धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है।

खाते से कई दिनों तक कटती रही रकम

कौशांबी की चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल प्रयागराज के धूमनगंज की प्रीतमनगर कालोनी में रहतीं हैं। पूजा का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बाल मित्र जेएच स्कूल शाखा, धूमनगंज में है। उनके मुताबिक 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से कई बार रकम निकाली गई। अब तक करीब 1,55,000 रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। शिकायत में कहा गया है कि इन ट्रांजैक्शन की जानकारी खाताधारक की अनुमति के बिना हुई। विधायक ने सभी संदिग्ध PhonePe और UPI लेन-देन का विवरण, UTR और Transaction ID सुरक्षित कर जांच में शामिल करने को कहा है।

iPhone हैक होने की आशंका

पूजा पाल ने अपने iPhone 17 Air में अनधिकृत प्रवेश या hacking की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मोबाइल में बिना जानकारी, संदेश या अनुमति के बैंक खाते से रकम कटने की स्थिति सामने आई है। उन्होंने मोबाइल में मौजूद निजी व महत्वपूर्ण डेटा के अनधिकृत access या leak होने की आशंका भी जाहिर की है। शिकायत में मोबाइल, PhonePe, UPI और बैंकिंग सुविधा में किसी तरह की अनधिकृत पहुंच हुई या नहीं, इसकी तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:

संदिग्ध डिवाइस और UPI की जांच की मांग

शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति, device, UPI ID या बैंक खाते की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मोबाइल व निजी डेटा की सुरक्षा के लिए जरूरी technical जांच कराने की मांग की गई है। पूजा पाल ने धूमनगंज थाने के साथ साइबर क्राइम थाना प्रयागराज को भी शिकायत भेजी है। बैंक की संबंधित शाखा प्रबंधक को भी इसकी जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें  संपत्ति हड़पने की हो रही थी जांच, अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी हत्थे चढ़ा, 39 साल बाद पुलिस ने दबोचा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link