Varanasi

Varanasi News : कचहरी-संदहा रोड पर बुलडोजर एक्शन, छह मशीनों से टूटे सड़क को तंग कर रहे निर्माण

अभियान के विरोध की कोशिश नाकाम रही, सड़क की सीमा में बने अवैध हिस्सों का किया ध्वस्तीकरण, PWD के नोटिस के बाद भी नहीं हटे थे कई निर्माण, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

वाराणसी, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी शहर में कचहरी से संदहा Road Widening Project के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। लोक निर्माण विभाग यानी PWD की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे।

छह बुलडोजरों के साथ शुरू हुआ अभियान

अभियान के पहले दिन छह बुलडोजर लगाए गए। सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले कई मकानों के अवैध हिस्से गिराए गए। प्रशासन की निगरानी में चल रही इस कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन के तेवर देख विरोध करने वालों को बैकफुट पर जाना पड़ा।

varanasi-kachahari-sandaha-road-widening-bulldozer-action (2)

ये भी पढ़ें:

PWD के नोटिस के बाद भी नहीं हटे निर्माण

लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे निर्माणों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी कई लोगों ने अपने निर्माण नहीं हटाए। प्रशासन ने ऐसे निर्माणों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Advertisement

ट्रैफिक के लिए बॉटल नेक बना था मार्ग

कचहरी से संदहा तक का रास्ता लंबे समय से भारी यातायात दबाव का सामना कर रहा था। इस वजह से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। सड़क चौड़ी होने के बाद वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। परियोजना का फोकस सड़क की क्षमता बढ़ाने और Traffic Flow बेहतर करने पर है।

varanasi-kachahari-sandaha-road-widening-bulldozer-action (3)

संदहा जाने वाले मार्ग पर भी काम

कचहरी से संदहा जाने वाले मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत रास्ते में आ रहे अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें  शादी तय होने पर कहा- किसी और की होने नहीं दूंगा, MSC छात्रा का मर्डर, बाथरूम में मिला शव

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link