Unnao City

घर के बंटवारे के विवाद में खूनी खेल, पिता ने बेटों संग मिलकर छोटे बेटे पर बोला हमला, चली गई जान

गंजमुरादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियाना की घटना, घर में मचा कोहराम, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाकी घर में ताला डालकर फरार, घर में वाशिंग मशीन रखने को लेकर मृतक की पत्नी से हुआ था झगड़ा

उन्नाव, 7 अक्टूबर 2026ः

यूपी के उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र में घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता ने छोटे बेटे की हत्या कर दी। पिता ने पहले बेटों के साथ मिलकर छोटे बेटे को कमरे में बंद कर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह कुंडी खोलकर भागने लगा तो उस पर धारदार हथियार से कई वारकर लहुलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह घर से बाहर निकला और थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंजमुरादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियाना निवासी दिलशाद मोची उर्फ पप्पू (35 वर्ष) अपना लोडर चलाता था। उसी से वह परिवार का पालन-पोपण करता था। परिवार में कई वर्षों से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को घर में वाशिंग मशीन रखने को लेकर दिलशाद की पत्नी सोफिया से विवाद हो गया। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। सोफिया ने डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को समझाया। सारा मामला शांत होने पर पुलिस चली गई।

बुधवार को सुबह दिलशाद लोडर लेकर घर पहुंचा था कि परिजनों ने घर के दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद कर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सीने व अन्य जगह गहरे घाव हो जाने से वह किसी तरह कुंडी खोलकर बाहर भागा पर कुछ दूरी जाकर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पूरा परिवार घर में ताला डालकर भाग गया। सोफिया ने ससुर मुर्तजा, उसके बेटे शहजाद, एजाज और इरशाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार घर के बंटवारे को लेकर विवाद में हत्या हुई है। हत्या आरोपी मौके से भाग गए हैं। मृतक के दिव्यांग भाई इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रेम प्रसंग में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी से हमला कर युवक के पिता की हत्या

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link