Uttarakhand

SIR : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, उत्तराखंड में कल से शुरू होगा विशेष अभियान, युवाओं पर फोकस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, सभी जिलों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के दिए निर्देश, 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, चिह्नित पात्रों से भरवाया जाएगा फॉर्म-6

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 7 अक्टूबर 2026ः

मतदाता सूची में अगर किसी का नाम छूट गया है तो अब जुड़वाने का मौका मिलने जा रहा है। उत्तराखंड में 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और ऐसे पात्र लोगों की पहचान करेंगे, जिनका नाम मौजूदा मतदाता सूची में नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में अभियान की जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्री-एसआईआर एवं एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का पहले की सूची से मिलान करेंगे। इसमें ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनका नाम एसआईआर से पहले की सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष कैंप के बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चिह्नित पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। बीएलओ पात्रों को आवेदन प्रक्रिया में भी मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:

अभियान में पहली बार मतदान के अधिकार के लिए पात्र हो रहे युवाओं को भी शामिल किया गया है। बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के फॉर्म-6 भी भरवाए जाएं। इससे मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। अभियान को पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। बीएलओ द्वारा तैयार बूथवार सूची संबंधित राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी।

Advertisement

अभियान के अंतिम चरण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। इसका उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने का एक और अवसर देना है, जिनके नाम किसी कारणवश छूट गए हों। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  जनसेवा शिविर : सहसपुर पहुंचे धामी, बोले- दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, सरकार खुद आ रही घर तक

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link