Lucknow City

Lucknow News: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा पंकज चौधरी का आवास, मुलाकात में मिला अन्याय न होने का भरोसा

आयोग के आदेश के मुताबिक ओबीसी अभ्यर्थियों का परिणाम संशोधित करने की मांग, करीब 40 मिनट तक BJP प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर चला प्रदर्शन, अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई

लखनऊ, 9 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की विसंगति दूर कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास का घेराव किया। करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में पंकज चौधरी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया और आयोग के आदेश का पालन कराने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन लेकर दिया कार्रवाई का भरोसा

अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि उनका मामला संज्ञान में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कराया जाएगा और किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कर पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की बात कही। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाई और पानी भी पिलाया।

lucknow-68500-teacher-recruitment-pankaj-chaudhary-obc-result-revision (2)

ये भी पढ़ें:

आयोग के आदेश पर अमल नहीं होने का आरोप

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के पालन को लेकर कथित विसंगतियों के मामले में अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत की थी। अभ्यर्थियों के मुताबिक, आयोग ने संबंधित विभाग को ओबीसी वर्ग को आरक्षित श्रेणी मानते हुए पूर्णांक 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित कर नियुक्ति देने का आदेश दिया था। इसके साथ ही आरक्षण में विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई थी। आयोग के आदेश के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से अभ्यर्थियों को अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।

Advertisement

‘दस्तक दो अभियान’ के तहत घेराव

अभ्यर्थियों के साथ आंदोलन में शामिल नेतृत्वकर्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार और संबंधित अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में ‘दस्तक दो अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास का घेराव किया गया।

परिणाम संशोधन और नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कर भर्ती का परिणाम संशोधित किया जाए। इसके बाद नियमों के मुताबिक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। उनका कहना है कि आरक्षण नियमों का पालन होने से ही भर्ती में कथित विसंगति दूर होगी और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकेगा।

lucknow-68500-teacher-recruitment-pankaj-chaudhary-obc-result-revision (3)

धरने में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रदर्शन के दौरान नवीन चौधरी, अखिल कुमार, नसीम, रंजना जायसवाल, शिववीर, उमेश गुप्ता, विनोद प्रजापति, प्रतिमा कुशवाहा, राकेश शाहनी, सुमन, किरन मौर्या, रीना कुशवाहा, राजेंद्र वर्मा, रामप्रवेश, मनीष पटवा, शिशुपाल सिंह, सुनील, आकृति, अवधेश शाक्य, ऋषिता पाल और सच्चिदानंद समेत तमाम अभ्यर्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  UP में हरियाली का महायज्ञ 12 को, एक पेड़ मां के नाम बनेगा जन आंदोलन, पौधा लगाएं और बचाएं भी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link