Lucknow City

Navratri: मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे योगी, प्रदेश के लिए मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद, हर घर के मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को नमन, सीएम ने की आरोग्यता, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा की कामना, बोले- हर घर सुख-मंगल से हो आलोकित

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026:

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। रविवार को उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ पहुंचकर मां भगवती के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भगवती जगदम्बा की उपासना का यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख और समृद्धि के आशीर्वाद से अभिसिंचित करे। उन्होंने नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के चरणों में नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की।

yogi-adityanath-ma-pateshwari-temple-navratri-prayers (2)

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा की असीम कृपा से समस्त जगत में शांति, सद्भाव और समृद्धि का विस्तार हो तथा हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे। उन्होंने मां भगवती से सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

Advertisement

शक्ति की आराधना के इस पर्व पर मुख्यमंत्री का संदेश आध्यात्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की भावना पर केंद्रित रहा। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुए इस नौ दिवसीय पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें  नए साल में नई सख्ती : UP के सरकारी स्कूलों में नहीं चलेगी लेटलतीफी, शिक्षकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link