Uttar Pradesh

संभल पर सियासत : अब कांग्रेस नेता संभल जाने पर अड़े, लखनऊ में पुलिस ने दफ्तर घेरा

लखनऊ, 2 दिसंबर 2024:

यूपी के संभल में हुई हिंसा को लेकर सियासत जारी है। दो दिन पहले सपा नेता वहां जाने पर अड़े थे तो आज कांग्रेस के नेताओं ने संभल जाने का ऐलान कर दिया। इसकी भनक लगते ही लखनऊ पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की घेराबंदी कर दी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कई नेताओं के प्रांतीय कार्यालय से संभल रवाना होने की बात कही गई है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार रात से कार्यालय में डेरा जमा लिया था।। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई नेता रविवार शाम को लखनऊ पहुंच गए थे।

10 दिसंबर तक संभल जाने पर है रोक

दूसरी तरफ प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। इसके चलते दो दिन पूर्व सपा के नेताओं को पुलिस ने संभल जाने से रोक लिया था। कांग्रेस नेताओं के संभल जाने की तैयारी के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास चौकसी बढ़ा दी। कांग्रेस दफ्तर के रास्तों पर बैरियर लगाए हैं। जांच के बिना किसी को निकलने नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उतरावां में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का छाया रहा रोमांच... फाइनल में सीआरपीएफ बनी चैंपियन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link