Himachal Pradesh

शिमला में कार खड्डे में गिरी, 3 की मौत 1 घायल

शिमला, 3 दिसम्बर 2024

शिमला के रामपुर उपमंडल में एक कार के खड्डे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान मिंटू चौहान (27), उनकी पत्नी शीतल चौहान (28) और आलोक शर्मा (24) के रूप में हुई है, जबकि अरुण चौहान (23) दुर्घटना में घायल हो गए। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने कहा, सभी चार पीड़ित ननखरी तहसील के हैं।

गांधी ने कहा, दुर्घटना सोमवार रात शिमला से लगभग 127 किलोमीटर दूर भद्राश के पास हुई, जब गाड़ी चला रहे मिंटू ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खड्डे में जा गिरी। रामपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंची, मृतकों के शव बरामद किए और घायलों को बचाया, जिनका इलाज खनेरी के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फिलहाल जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हिमाचल में फिर बारिश का कहर, 2 की मौत, कई सड़कें बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link