CrimeHimachal Pradesh

हिमाचल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

शिमला, 23 जून 2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी अनुसार यह मामला तब प्रकाश में आया जब कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रिंसिपल से उत्पीड़न की शिकायत की और स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार को चौबीस छात्राओं ने प्रिंसिपल के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न विरोधी समिति को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रों के अभिभावकों को एक बैठक में बुलाया गया और पाया गया कि उनमें से अधिकतर को अपने बच्चों के साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में जानकारी नहीं थी।

फिलहाल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्य़वाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  Video : AAP संयोजक केजरीवाल पर पत्थर से हमला, पार्टी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button