Uttar Pradesh

महाराजगंज के ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, तेंदुए के शावक को पकड़कर वन विभाग को सौंपा

हरेन्द्र दुबे
महाराजगंज, 5 दिसम्बर 2024:

हौसले और जज़्बे से बड़े से बड़ा खतरा भी छोटा लगने लगता है। बहादुरी की ऐसी ही एक मिसाल कायम करते हुए महाराजगंज जिले के पारसामलिक थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए के चार साल के शावक को पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर ग्रामीणों के साहस की तारीफ हो रही है।

रोहिन नदी के पास ग्रामीणों ने देखा कि तेंदुए का शावक बीमार हालत में घूम रहा है। बिना समय गंवाए, स्थानीय युवकों ने मिलकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह वही शावक है, जिसे दो सप्ताह पहले मादा तेंदुए के साथ देखा गया था। वन विभाग ने पहले ही मादा तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था।

ग्रामीणों ने शावक को पकड़ने के बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग ने बताया कि शावक की हालत ठीक नहीं है और उसे गोरखपुर के चिड़ियाघर में इलाज के लिए भेजा गया है। विशेषज्ञों की टीम उसकी देखभाल कर रही है और उसकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें  बेटी से प्रेम विवाह किया लेकिन परिवार से रंजिश... दामाद के जानलेवा हमले में ससुर का सिर फटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link