Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : खेत में फसल काटने के दौरान दर्दनाक हादसा, हार्वेस्टर पर बिजली के तार गिरने से युवक की मौत 

बिलासपुर, 6 दिसम्बर 2024

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के बाजरा पारा में खेरा की फसल की कटाई के लिए आए हुए हार्वेस्टर के हेल्पर पर 11 के वी तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पनभरिया तालाब के पास सरजू यादव के खेत में फसल कटाई के लिए आए हार्वेस्टर में खराबी आ गई, ड्राइवर के साथ हेल्पर मनदीप सिंह हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 के वी लाइन की चपेट में आकर मनदीप पूरी तरह करंट से झुलस गया और इसकी मौके पर ही मौत हो गई.  आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की कार्यवाही में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  गुजरात : एमबीए छात्र की हत्या करने वाले निकला पुलिसकर्मी, पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link