Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई, हादसे में बस कंडक्टर की मौत, 23 घायल

रायपुर, 19 फरवरी 2025

छत्तीसगढ़ के रायपुर से महाकुंभ के श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही एक बस छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप बस कंडक्टर की मौत हो गई और कम से कम 23 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 23 घायल यात्रियों में से पांच की हालत गंभीर है। उनका इलाज मध्य प्रदेश के वेंकटनगर और अनूपनगर अस्पताल में चल रहा है।

यह हादसा सुबह करीब पांच बजे वेंकटनगर और खैरझिठी गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) श्याम सिदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीपीओ सिदार ने बताया कि छत्तीसगढ़-एमपी सीमा पर कोयला लदा ट्रेलर खड़ा था। उसी समय रायपुर से आ रही यात्री बस, जिसमें 32 लोग सवार थे, ट्रेलर से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:

बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कम से कम 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को वेंकटनगर अस्पताल और कई अन्य को पास के अनूपपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

बस मंगलवार रात करीब 11 बजे रायपुर से प्रयागराज के लिए निकली थी। बस में सवार अशोक गडेवाल ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज गति से बस चला रहा था। ट्रेलर खड़ा था और बस चालक ने पीछे से ट्रेलर को टक्कर मार दी।

ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कई यात्रियों ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी वह गाड़ी की गति कम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद बस चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें  स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस, सीएम ने कहा...युवाओं के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link