Uttarakhand

वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 12 नवंबर से, पुरुषोत्तम बोले- अधिकारी करें मतदान केंद्रों का निरीक्षण

10 दिन का चलेगा विशेष अभियान, EVM-VVPAT को लेकर बैठक में किया विचार-विमर्श, विवरण में कोई कमी या त्रुटि मिलने पर फार्म 8 भरवाने के दिए निर्देश, इसी दिन ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

देहरादून, 28 अक्टूबर 2026ः

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही वर्तमान में चल रही EVM-VVPAT की पहली स्तरीय जांच (FLC) को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 12543 मतदान केंद्रों का अधिकारी निरीक्षण करें। जिन मतदान केंद्रों में भवन की जर्जर स्थिति बनी हुई है, उन्हें आसपास के सरकारी भवन में स्थानांतरित करें। साथ ही बिजली, रैम्प, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में प्रदेश में 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 (SSR) के बारे में प्रस्तुतीकरण के साथ जानकारी दी गई।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करने का समय

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 10 दिन तक विशेष अभियान चलाते हुए मतदाता सूची की परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम, आयु, संबंध व संबंधी के नाम की जानकारी की पुनः जांच कर ली जाए। जिन मतदाताओं के विवरण में कोई कमी या त्रुटि मिलती है तो उनके फार्म 8 भरे जाए। आगामी 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी।

चार जनवरी को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि दावों एवं आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान किसी आक्षेपकर्ता के रूप में मतदाता द्वारा अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि के दौरान किसी व्यक्तिगत मतदाता द्वारा प्रति माह अधिकतम 5 फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जल जीवन मिशन की 23 परियोजनाएं अधूरी, डीएम बोले- हर एक ग्रामीण परिवार को मिले लाभ

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link