Lucknow City

Azam Khan News : जेल से निकले आजम ED की हिरासत में, बेटा अब्दुल्ला पहुंचा घर, समर्थकों का हुजूम उमड़ा

Azam ED Custody : रिहाई की उम्मीद मायूसी में बदली तो जमकर लगे नारे, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए ले गई एजेंसी

लखनऊ/रामपुर, 31 अक्टूबर 2026:

Rampur News : उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से बाहर आए, लेकिन उनकी रिहाई की खुशी कुछ ही देर में मायूसी में बदल गई। जेल के बाहर पहले से मौजूद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एजेंसी की टीम जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहा होने के बाद घर जाने दिया गया।

15 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची ED की टीम

आजम खान की रिहाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक रामपुर जेल के बाहर जमा हो गए थे। इसी बीच ED की टीम करीब 15 गाड़ियों के काफिले के साथ सीआरपीएफ जवानों को लेकर जेल पहुंची। आजम खान के बाहर आते ही टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें गाड़ी तक ले जाने के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की। हंगामे के बीच सुरक्षा बल किसी तरह आजम खान को वहां से लेकर निकले।

azam-khan-jail-se-riha-hote-hi-ed-ki-hirasat-mein (2)

ये भी पढ़ें:

अजीमनगर थाने में ED ने दिया था प्रार्थना पत्र

आजम खान को हिरासत में लेने से पहले ED की ओर से अजीमनगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें उन्हें हिरासत में लेने की बात कही गई थी। आजम खान के खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। वहीं, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED उनसे पूछताछ करेगी।

Advertisement

रिहाई के बाद आजम खान ने क्या कहा

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। कानून खत्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान होने की सजा दी जा रही है। एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई, बच्चों के लिए स्कूल बनवाए, यही उनका गुनाह बना दिया गया।

अब्दुल्ला आजम बोले, हमारे नाम की सजा मिल रही

अब्दुल्ला आजम ने भी जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा दुश्मन उनका नाम है और इसी की सजा उन्हें दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में रखा जाता है और जब मुश्किल से जमानत मिलती है तो फिर किसी दूसरे मामले में अंदर कर दिया जाता है।

azam-khan-jail-se-riha-hote-hi-ed-ki-hirasat-mein (3)

दो पैन कार्ड मामले में मिली थी जमानत

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिली थी। इसके बाद दोनों की ओर से रामपुर की एमपी-एमएलए अदालतों में अलग-अलग मामलों में जमानती दाखिल किए गए थे। अदालतों ने जमानतदारों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस और राजस्व प्रशासन को निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को ही दोनों की रिहाई की उम्मीद थी, लेकिन एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट से आजम खान के पांच विचाराधीन मामलों में रिहाई परवाने जारी होने के बावजूद मजिस्ट्रेट कोर्ट से जरूरी परवाने जारी नहीं हो सके। इस वजह से रिहाई टल गई थी। शनिवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों रामपुर जेल से बाहर आए।

ये भी पढ़ें  ‘CID’ की रील लाइफ अब UP में रियल लाइफ! योगी बोले- एक फिंगरप्रिंट और एक बाल से क्रिमिनल तक पहुंचेगी पुलिस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link