Lucknow City

मजदूर की रॉड मारकर हत्या…पत्नी का चल रहा था प्रेम प्रसंग, आरोपी प्रेमी हिरासत में

मूल रूप से मलिहाबाद का रहने वाला था मृतक, पारा क्षेत्र में हुई हत्या, परिजनों का आरोप है कि छह माह पूर्व आरोपी से हुआ था झगड़ा, पुलिस ने की थी शांति भंग की कार्रवाई

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 21 दिसंबर 2025:

पारा क्षेत्र के हैदर कैनाल नाला, पूर्वीदिन खेड़ा स्थित बी. चंद्रा एकेडमी के पास रहने वाले मजदूर शिव प्रकाश उर्फ छोटू (45) की देर रात लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब दो बजे सड़क पर खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक शिव प्रकाश की पत्नी सविता ने ही रात करीब दो बजे डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

मृतक के पिता नत्था और भाई शिवदीन ने आरोप लगाया कि शिव प्रकाश की हत्या उसकी पत्नी सविता ने अपने प्रेमी सतीश गौतम के साथ मिलकर कराई है। परिजनों का कहना है कि सविता और सतीश के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Advertisement

WhatsApp Image 2025-12-21 at 11.02.32 AM

परिजनों के मुताबिक शिव प्रकाश को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद खुद को बचाने के लिए पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शक के आधार पर आरोपी सतीश गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर सुरेश मौर्या ने बताया कि जुलाई महीने में मृतक शिव प्रकाश और सतीश गौतम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। साथ ही सतीश का शांति भंग में चालान भी किया गया था। पुलिस के अनुसार शिव प्रकाश मूल रूप से मलिहाबाद के भदेसर मऊ गांव का निवासी था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में आज से कृषि विज्ञान कांग्रेस का आगाज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link