Lucknow City

व्यापार मंडल ऐशबाग इकाई ने ली शपथ…पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया एकजुटता पर जोर

लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र भी हुए शामिल, जोश भरा हुआ स्वागत

लखनऊ, 23 जनवरी 2026:

लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई पंडित केदारनाथ (पाधा जी) कोयला मंडी, ऐशबाग का शपथ ग्रहण समारोह ऐशबाग में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठित व्यापारी ही अपने हक और हितों की सही तरीके से हिफाजत कर सकता है। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी तालमेल के साथ व्यापार करने पर जोर दिया।

Vyapar Mandal Aishbagh unit took oath

लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित व्यापारी न सिर्फ अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण करने वालों में इकाई के अध्यक्ष साकेत शर्मा, वरिष्ठ महामंत्री अखिल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ब्रह्म द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना और उपाध्यक्ष डॉ. गौरव प्रशांत अग्रवाल, सरवन वर्मा और गुलशेर आज़ाद, महामंत्री अतुल पाल, वरिष्ठ मंत्री मोहित गोयल तथा मंत्री के रूप में शफीक अहमद, आकाश अग्रवाल और रामजी गुप्ता, वरिष्ठ प्रचार मंत्री हरीश कन्नौजिया और प्रचार मंत्री अनुज जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button