Uttar Pradesh

“टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत, दोस्तों पर नशीली दवा से हत्या का आरोप”

बरेली,11 दिसंबर 2024

बरेली में टीवी सीरियल अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे सागर गंगवार की मौत का मामला सामने आया है। सागर को कथित तौर पर उसके दो दोस्तों अनुज और सनी ने नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी जान चली गई। सागर का शव रविवार सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, सागर शनिवार को स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में सागर के दोस्तों को उसे बेहोशी की हालत में घसीटते हुए देखा गया।

पूछताछ में अनुज और सनी ने कबूल किया कि उन्होंने सागर को मादक पदार्थ और शराब दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। डर के कारण वे उसे एक खेत में छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन जहर या नशे की ओवरडोज के संकेत मिले। अभिनेत्री सपना सिंह ने बेटे की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  हर गांव तक बस, हर घर तक अवसर : योगी सरकार की ग्राम परिवहन योजना से बदलेगा UP का ग्रामीण चेहरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link