Uttar Pradesh

सीएम योगी की अफसरों को हिदायत… गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं सबक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भूमाफिया और दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की।

इस पर सीएम ने कहा कि भूमाफिया को करारा सबक सिखाया जाएगा। उनके रहते कोई भी किसी कमजोर या गरीब को उजाड़ नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देश दिया कि गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं और अवैध कब्जा करने वाले दबंगों को करारा कानूनी सबक सिखाएं। कोई भी दबंग, माफिया व अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

ये भी पढ़ें:

200 लोगों की समस्या सुनी, बोले..नाइंसाफी नहीं होगी

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले... इलाज में धन की कमी नहीं बनेगी बाधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link