Lucknow CityUttar Pradesh

Vigilance Action : प्रदूषण नियंत्रण विभाग का JE एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस की झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने बांदा में रंगे हाथों पकड़ा, ग्रेनाइट क्रशर प्लांट संचालक से नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

लखनऊ, 2 नवंबर 2026:

यूपी के बांदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के जूनियर इंजीनियर (जेई) सलमान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्रेनाइट क्रशर प्लांट संचालक से जारी नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

लखनऊ स्थित विजिलेंस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ग्रेनाइट क्रशर प्लांट का संचालक है। उसका आरोप था कि 18 जून को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, बांदा से बिना सर्वे किए उसे व्हाट्सएप के जरिये नोटिस भेजा गया था। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने उसे फोन कर कार्यालय बुलाया। वहां अधिकारी माधवी कमलवंशी से मुलाकात के बाद उसे जेई सलमान से मिलने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान ने नोटिस पर कोई कार्रवाई न करने के बदले एक लाख रुपये मैडम को देने की बात कही। रकम कम करने की मांग पर जेई ने स्पष्ट कर दिया कि इससे कम में काम नहीं होगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़वाने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें:

विजिलेंस ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोमवार को झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने इंदिरा नगर स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय, बांदा में कार्रवाई करते हुए सलमान को एक लाख रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ बांदा के कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

इन नंबरों पर करें रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से अपील की है कि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तत्काल शिकायत करें। इसके लिए रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 एवं 9454401863 जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  हापुड़ : 50 वर्षीय महिला ने अपने 14वें बच्चे को दिया एम्बुलेंस में जन्म दिया, सबसे बड़ा बच्चा है 22 साल का

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link