Uttarakhand

केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व बैग

एसडीआरएफ व एनआईएम की संयुक्त टीम तलाश में लगी, एक गाइड भी लापता, अत्यधिक ऊंचाई व क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी ने बचाव दल की बढ़ाईं मुश्किलें, मौसम ठीक होने पर दोबारा शुरू होगा अभियान

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर 2026:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का संयुक्त सर्च व रेस्क्यू अभियान जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल मौसम के बीच राहत दल को करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के पास लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान मिला है। तलाशी के दौरान एक बैग भी बरामद हुआ है। हालांकि अब तक लापता सात ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जवानों ने रात में मौके पर ही लगाया कैंप

एडवांस टीम अभियान को आगे बढ़ा रही है, लेकिन अत्यधिक ऊंचाई और विषम भौगोलिक परिस्थितियों व क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी ने बचाव दल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एसडीआरएफ टीम प्रभारी ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक ऊंचाई, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी चुनौतियां आ रही हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बचाव दल ने मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर लिया है। जवानों को रात वहीं बितानी पड़ी। मौसम और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

kedartal-me-lapata-saat-trekkers-ki-talash-jari (2)

Advertisement

एसडीआरएफ और एनआईएम के जवान आपसी समन्वय से लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटे हैं। टेंट और अन्य सामान मिलने के बाद उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन ट्रैकर्स की स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बचाव दल का पूरा ध्यान दुर्गम क्षेत्र में उनकी तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू पर केंद्रित है।

27 अक्टूबर को शुरू किया था ट्रैकिंग अभियान

सात ट्रैकर्स, एक स्थानीय गाइड और सहयोगी कर्मचारियों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच दल रास्ते में फंस गया। 31 अक्टूबर को दल के चार सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए, जबकि सात ट्रैकर्स और एक गाइड अब भी लापता हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : 530 करोड़ से फिर खड़ा होगा आपदा में क्षतिग्रस्त राज्य का ढांचा... सरकार ने उठाया ये कदम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link