Uttarakhand

केदारताल में मिले दो शव, छह ट्रैकर्स अभी भी लापता, SDRF की टीमें तलाश में जुटीं

दोनों के लापता ट्रैकर्स दल का सदस्य होने की आशंका, इससे पहले एक टेंट व ट्रैकर्स का कुछ सामान मिला था, अभियान में खराब मौसम, बर्फबारी व दुर्गम रास्ते बड़ी चुनौतियां

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 4 नवंबर 2026:

केदारताल ट्रैक पर लापता आठ सदस्यीय ट्रैकिंग दल की तलाश के दौरान पांचवें दिन दो शव बरामद हुए। इनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर कच्ची ढांग के पास बर्फीले इलाके में एसडीआरएफ की टीम को यह शव मिले। दोनों के लापता ट्रैकर्स दल का सदस्य होने की आशंका है। हालांकि छह अन्य लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी तलाश में एसडीआरएफ व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीमें जुटी हुई हैं।

कई दिनों से अभियान में आ रही थीं बाधाएं

पिछले कई दिनों से खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण बचाव अभियान में बाधाएं आ रही थीं। मंगलवार को मौसम खुलने के बाद एसडीआरएफ और निम की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान दो शव बरामद हुए। इससे पहले बर्फ के नीचे दबा एक टेंट और ट्रैकर्स का कुछ सामान भी मिला था। इन सुरागों के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाश तेज की गई है। डीएम प्रशांत आर्य ने दो शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। दोनों शवों को बुधवार को हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड लाने की योजना है।

ये भी पढ़ें:

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लगी टीमों को सहयोग देने के लिए रसद और जीवनरक्षक सामग्री के साथ एक अतिरिक्त टीम केदारखड़क भेजी जाएगी। पांच दिनों से जारी इस अभियान में खराब मौसम, बर्फबारी और दुर्गम रास्ते बड़ी चुनौती बने हुए हैं। दो शव मिलने के बाद अब बचाव दल के सामने शेष छह लोगों का पता लगाने की चुनौती है।

Advertisement

शव सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर मांगा

जिला प्रशासन ने शवों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की है। एडीएम मुक्ता मिश्रा की ओर से तीन नवंबर को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र में चार नवंबर की सुबह हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए दोनों शवों को सड़क मार्ग तक लाना जोखिम भरा है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड:निकाय चुनाव के लिए पिथौरागढ जिले में लाईजनिंग अधिकारी की हुई नियुक्ति

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link