Uttarakhand

राष्ट्रपति के दौरे से पहले राज्यपाल ने किया राष्ट्रपति निकेतन का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण कार्य देखे

देहरादून, 18 जून 2025:

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 19 से 21 जून तक प्रस्तावित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।

राष्ट्रपति रखेंगी सार्वजनिक पार्क की आधारशिला

ये भी पढ़ें:

राज्यपाल ने सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रपति मुर्मु यहां एक अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी।

Advertisement

24 जून से खोल दिया जाएगा राष्ट्रपति निकेतन

132 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह भव्य पार्क एक वर्ष में पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। राष्ट्रपति निकेतन 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसे पूर्व में राष्ट्रपति आशियाना के नाम से जाना जाता था। 21 एकड़ में फैले इस विरासत भवन में कलाकृतियों के संग्रह के साथ लिली तालाब, रॉकरी तालाब, रोज गार्डन आदि आकर्षण मौजूद होंगे। वहीं, राष्ट्रपति तपोवन नामक क्षेत्र को भी आम जनता के लिए खोला जाएगा, जो 19 एकड़ में फैला है। इसमें देशी वृक्षों की कैनोपी, घुमावदार पगडंडियां, लकड़ी के पुल और चिंतन-ध्यान के लिए शांत स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड की जनता के प्रति उनके विशेष स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी तैयारियों को सुव्यवस्थित और समय पर पूरा करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, एपी अंशुमान, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, राष्ट्रपति सचिवालय की निदेशक श्रीमती स्वाति शाही, डीएम सविन बंसल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  गांवों तक खुद पहुंची सरकार, जनसेवा शिविरों में मिला योजनाओं का लाभ, शिकायतों का भी फौरन समाधान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link