Business

Stock Market : लक्ष्मी पूजन के दिन खुलेगा शेयर बाजार, जानिए ‘मुहुर्त ट्रेडिंग’ में किस समय खरीद सकेंगे शेयर

Muhurat Trading 2026 : प्री-ओपनिंग दोपहर 2:05 बजे से शुरू, ब्लॉक डील के लिए 1:50 बजे खुलेगी विंडो, हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर निवेशक करेंगे सांकेतिक खरीदारी

बिजनेस डेस्क, 8 नवंबर 2026:

दिवाली के दिन रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पारंपरिक Muhurat Trading के लिए 70 मिनट का विशेष सत्र रखा गया है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। बाजार में यह खास सत्र हर साल लक्ष्मी पूजन के मौके पर आयोजित किया जाता है।

दोपहर 2:20 बजे से शुरू होगा कारोबार

एक्सचेंजों के तय शेड्यूल के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक ब्लॉक डील विंडो खुली रहेगी। इसके बाद 2:05 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपनिंग सेशन चलेगा। मुख्य कारोबार दोपहर 2:20 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद क्लोजिंग सेशन समेत अन्य प्रक्रियाएं तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होंगी।

निवेशक क्यों करते हैं मुहूर्त ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को हिंदू नववर्ष की शुभ शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन कई निवेशक नए शेयर खरीदकर अपने पोर्टफोलियो की शुरुआत करते हैं। कुछ लोग प्रतीकात्मक रूप से छोटी खरीदारी करते हैं, जबकि लंबे समय के निवेशक इस मौके पर अपने निवेश की रणनीति के मुताबिक शेयर चुनते हैं।

ये भी पढ़ें:

सिर्फ परंपरा नहीं, बाजार के सेंटिमेंट से भी जुड़ा है सत्र

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस खास ट्रेडिंग सेशन का महत्व धार्मिक मान्यता तक सीमित नहीं है। यह निवेशकों के उत्साह, भरोसे व सकारात्मक बाजार सेंटिमेंट को भी दर्शाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर खरीदने से पहले कंपनी के फंडामेंटल, भविष्य की संभावनाओं व अपने निवेश लक्ष्य को जरूर देखना चाहिए।

Advertisement

नवंबर में इन तारीखों पर भी बंद रहेगा बाजार

मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा नवंबर में शेयर बाजार को दो अन्य मौकों पर भी छुट्टी मिलेगी। 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते कारोबार बंद रहेगा। वहीं 24 नवंबर को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर भी NSE और BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा शनिवार व रविवार की नियमित छुट्टियां भी लागू रहेंगी।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार में फिर आया भूचाल... निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, जानिए किन कारणों से आई इतनी गिरावट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link