AyodhyaLucknow City

Ayodhya Deepotsav : अयोध्या के संत बोले- हिंदू धर्म-संस्कृति सुरक्षित, CM योगी ने बदल दी रामनगरी की तस्वीर

दीपोत्सव पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री ने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार देकर किया सम्मानित, संतों ने अयोध्या के विकास से लेकर योगी के नेतृत्व और भाजपा की वापसी तक पर जताया भरोसा

अयोध्या/लखनऊ, 8 नवंबर 2026:

अयोध्या के दीपोत्सव में रामनगरी के संतों ने सीएम योगी की जमकर सराहना की। राम कथा पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इसके बाद संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। किसी ने हिंदू धर्म और समाज की सुरक्षा का श्रेय योगी को दिया तो किसी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या की तस्वीर ही बदल दी है।

सुग्रीव किला के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। वहीं, हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज अयोध्या की पहचान देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच रही है।

उदासीन आश्रम के श्रीमहंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव को नया आकार दिया है। वैदेही वल्लभ पुंज बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने मुख्यमंत्री को रामलला की विशेष कृपा प्राप्त बताते हुए कहा… ‘वे सिंधु हैं और उनके बारे में जो बोला जाए, वह बिंदु है।’

ये भी पढ़ें:

वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने अयोध्या में आए बदलावों का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया। उन्होंने कहा कि एक समय यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की फिर जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इससे अयोध्या का विकास और आगे बढ़ेगा। दीपोत्सव के आयोजन में संतों के बयानों ने धार्मिक आस्था के साथ अयोध्या के विकास और सियासी माहौल को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'चितेरी' लोककला ने बनाया आत्मनिर्भर... झांसी की प्रतिभा ने हुनर को बाजार से जोड़ा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link