Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और पिकअप आपस में भिड़े, पिकअप चालक की मौत 4 अन्य घायल

कोरबा, 14 दिसम्बर 2024

पूरे देश में उर्जाधानी के नाम से मशहूर प्रदेश का कोरबा जिला हादसों की नगरी के रुप में परिवर्तित होता जा रहा है। यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिससे जान माल का नुकसान भी हो रहा है। बांगो थानांतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर राजमार्ग पर तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल टैंकर के मध्य जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान पिकअप सवार की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं इसी वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में टैंकर चालक को भी चोटें आई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के मौत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  कोलकाता : आरजी कर ट्रेनी डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link