Uttar Pradesh

“जेल बनी जिंदगी: हाथरस पीड़ित परिवार का दर्द, राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो”

हाथरस,17 दिसंबर 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी। अब उन्होंने इस बातचीत का 11 मिनट 57 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में परिवार अपने दर्द और न्याय की उम्मीद जाहिर करते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि चार साल से वे CRPF की निगरानी में कैदियों की तरह जी रहे हैं। आरोप लगाया गया कि गैंगरेप के आरोपियों को छुड़ाने के लिए करोड़ों की डील हुई है। परिजन ने कहा कि गांव में रहना उनके लिए असंभव हो गया है और वे रिलोकेशन की मांग कर रहे हैं।

परिवार ने सरकार और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की मां ने कहा कि योगी सरकार ने बिना सहमति के उनकी बेटी का अंतिम संस्कार रात में कराया, जो बेहद अमानवीय था। उन्होंने निर्भया केस का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय ब्राह्मण परिवार को न्याय मिला क्योंकि कांग्रेस सरकार थी, लेकिन वर्तमान बीजेपी शासन में दलित परिवार न्याय से वंचित है। परिवार ने राहुल गांधी से मदद की उम्मीद जताई, जिसमें रिलोकेशन और न्याय की मांग प्रमुख है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लाल जी सुमन के बयान पर गरजा क्षत्रिय समाज….लखनऊ में सपा के खिलाफ उग्र प्रादर्शन!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link