Uttar Pradesh

बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर ईडी का छापा, वृंदावन कॉरिडोर में ₹ 530 करोड़ देने की घोषणा के बाद आए थे चर्चा में

मयंक चावला

आगरा, 18 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर स्थित द्वारिका पुरम में बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। यह टीम लखनऊ से जांच के लिए आई थी। सूत्रों के अनुसार, नोएडा और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की खबर है।

प्रखर गर्ग हाल ही में वृंदावन कॉरिडोर के लिए ₹530 करोड़ रुपये देने की घोषणा के कारण सुर्खियों में आए थे। लेकिन, उनके खिलाफ पहले से ही दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आगरा के बैटरी व्यवसायी अरुण सोंधी ने उनके खिलाफ थाना हरी पर्वत में 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा, थाना कमला नगर में भी कई अन्य मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:

एक वर्ष पूर्व, प्रखर गर्ग को हरी पर्वत पुलिस ने चेक बाउंसिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईडी की छापेमारी के बाद मामले से जुड़ी कई नई जानकारियों के सामने आने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने दी देश को 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, यूपी को मिले 19 स्टेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link