Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : ग्वालियर में हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने, मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आधा दर्जन बुजुर्गों को दिखाई देना हुआ बंद

भिंड, 19  दिसम्बर 2024

जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के कृपे का पुरा में 9 दिसंबर को कालरा हॉस्पिटल ठाठीपुर ग्वालियर के द्वारा आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को ऑपरेशन के लिए ग्वालियर ले जाया गया. जहां मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद उन्हें आंखों से दिखाना बंद हो गया वहीं एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उसने दाहिनी आंख के ऑपरेशन के लिए बताया था मगर उसका बाएं आंख का ऑपरेशन कर दिया।

सभी बुजुर्ग पीड़ितों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जब आंखों से दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने डॉक्टर को भी बताया मगर डॉक्टर ने कहा कि ड्रॉप लगने के बाद दिखाई देने लगेगा, मगर उन्हें अब तक दिखाई नहीं दे रहा है. जिसको लेकर सभी पीड़ित नजदीकी थाना पहुंचे थे जहां थाना प्रभारी ने समझाइश दी और कहा कि आपका मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा हुआ है आप इसकी शिकायत जिला स्वास्थ्य अधिकारी से करें। वही दूसरी ओर सभी पीड़ितों ने अब भिंड जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्टर से शिकायत करने की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इंदौर के लिए मैं किसी से भी झगड़ सकता हूं, चाहे वो मुख्यमंत्री हो या कोई बड़ा मंत्री: विजयवर्गीय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link