Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ: “औरंगजेब के वंशज अब चला रहे रिक्शा,” अयोध्या में दिया बयान।

अयोध्या,21 दिसंबर 2024

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताते हुए इसे सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज में सकारात्मकता और शांति लाते हैं। जो लोग ऐतिहासिक मंदिरों और पवित्र स्थलों पर आक्रमण करते थे, उनका वंश नष्ट हो गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि औरंगजेब के वंशज आज रिक्शा चला रहे हैं। अगर उन्होंने पुण्य किए होते और मंदिर न तोड़े होते, तो उनकी यह स्थिति न होती। उन्होंने विश्व शांति के लिए सनातन धर्म को जरूरी बताया।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या के गौरव को पुनः स्थापित किया है। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें अतीत की गलतियों को नहीं दोहराना है, जिनके कारण भारत को गुलामी झेलनी पड़ी। सभी को मिलकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अपराध कोई भी हो बिना जान पहचान ले लेते थे कोर्ट में जमानत...पुलिस ने चार पेशेवरों को दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link