Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पूछताछ में लिया पाकिस्तान का नाम, बोल रहा अजीब भाषा

बहराइच, 24 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में पाकिस्तान सहित दूसरे देशों से लगी सीमा पर अवैध धुसपैठ रोकने के लिए लगातार जारी गश्त के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि यह युवक उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार रात वहा धूम रहा था जहां युवक पर संदेह होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की बोली स्थानीय लोगों से काफी अलग थी, जिसके चलते एसएसबी के जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने पाकिस्तान का नाम लिया। उसकी असामान्य भाषा और व्यवहार के कारण एसएसबी ने उसे आगे की जांच के लिए सुजौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों को संदेह है कि वह नेपाल सीमा के माध्यम से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

हाल ही में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ गई हैं, क्योंकि बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों सहित विदेशी नागरिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। जवाब में, सरकार ने बहराइच सीमा क्षेत्र में 1500 अतिरिक्त एसएसबी कर्मियों और 200 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है।

Advertisement

ये बल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और निगरानी कर रहे हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस घटना की जांच जारी रखे हुए हैं। सुरक्षा बल अनधिकृत क्रॉसिंग को रोकने और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं।

 

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : आगरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link